April 23, 2024

कलश यात्रा के साथ श्री मद भागवत कथा का शुभारंभ मारुति नगर में

1 min read
Spread the love

सतना- आज अक्षय तृतीया एवं भगवान श्री परशुराम जी के जन्म के शुभ अवसर पर मारुती नगर सतना में भव्य शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।कन्याओं,और सुहागिन महिलाओं ने सुन्दर कलश को अपने सिर पर रख कर वेंकटेश भगवान के मंदिर तक और मंदिर  मे पूजन के बाद पुनः कथा स्थल तक भव्य शोभायात्रा में भाग लिया।अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मारुति नगर बिरला रेल्वे लाइन स्थित कृष्णाकुंज में दिव्य श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ  कार्यक्रम का आयोजन 3 मई से 9 मई तक किया जा रहा हैl  आज की कलश यात्रा  और  भागवत  कथा में मुख्य यजमान राजेश मिश्रा,सेवानिवृत्ति पुलिस अधीक्षक वी. डी. पांडे, मनोज दुबे अकेला, रत्नाकर चतुर्वेदी  शिवा, राकेश तिवारी, पं. अशोक मिश्रा ,ज्ञान प्रकाश मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, राकेश मिश्रा, मुचकुंद पांडे, बृजेश शुक्ला, शिव प्रसाद पांडे, पीयूष मिश्रा, पंकज मिश्रा, अमित मिश्रा, आलोक मिश्रा दीपक मिश्रा, शुभम मिश्रा सहित सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति रही।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.