11 सो फरसों के साथ निकलेगी भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा-राजेश दुबे
1 min read

सतना- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अजय पाल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे के निर्देशन में सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया ।प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार 2018 में भोपाल में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कुलदीप भारद्वाज से किए गए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के अपने वादे एवं सार्वजनिक घोषणा को आगामी विधानसभा सत्र में पूरा नहीं करती है तो अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रदेश स्तर पर विशाल आंदोलन करेगी ,वही राजेश दुबे ने कहा कि इस भगवान परशुराम जयंती पर हम लोग 1100 फ़रसों के साथ भगवान परशुराम की विशाल शोभा यात्रा निकालेंगे ,उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा पूरे शहर में भ्रमण करेगी और लोगों को जोड़ने का काम करेगी।
आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०