July 25, 2025

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता

1 min read
Spread the love

सतना- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने मंगलवार को भरहुत नगर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए दर्शन सिंह चौधरी ने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में प्रदेश के 88 लाख बिजली उपभोक्ताओं के 6 हजार 414 करोड़ों रुपए माफ किए एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में देश में फसल क्षति की सबसे बड़ी सहायता राशि का वितरण कर राष्ट्रीय स्तर पर एक नया रिकार्ड बनाया। किसानों के 49 लाख फसल क्षति के दावों में 7.618 करोड़ रूपये की सहायता राशि उनके खातों में सिंगल क्लिक से जमा की गई। वहीं ग्वालियर जिले के 1645 कृषकों के खातों में कुल राशि रू 1.19 करोड अंतरित की गई। भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश के लाखों किसानों की तरफ से हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। उन्होंने कहा की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मध्यप्रदेश में गेहूं एवं चना के उत्पादन में सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले है। प्रदेश में प्राकृतिक खेती की दिशा में भी कार्य हो रहा है, विगत 13 अप्रैल को प्रदेश के 9:30 लाख से ज्यादा किसान बंधुओं को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती को लेकर अपना अनुभव एवं भविष्य बताया। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार, किसान प्रदेश उपाध्यक्ष अवनींद्र पटेरिया, प्रदेश मंत्री पदम सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र सिंह बिसेन, मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्णा पांडे, भाजपा जिले के सोशल मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू, उपेंद्र तिवारी, विनय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed