February 18, 2026

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के खिलाड़ी मोहित ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो (मेंस) में ब्रांज मेडल जीता

1 min read
Spread the love

भोपाल- रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के जूडो खिलाड़ी मोहित (66 किलोग्राम) ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूड़ो (मेन्स वर्ग) में ब्रांज मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया। साथ ही मोहित ने आगामी ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ के लिए भी क्वालिफाई किया। विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार ने बताया कि मोहित (बीए तृतीय वर्ष) ने 66 किलो ग्राम कैटेगरी में अपने प्रतिद्वंदी अजिंक्य, सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुणे को हरा कर ब्रांज मेडल अपने नाम किया।

ज्ञात हो कि 25 मार्च 2022 से 27 मार्च 2022 तक छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर, उत्तर प्रदेश में खिताबी मुकाबले की दावेदारी पेश कर रहे थे।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे, कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया और विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने मोहित को ब्रांज मेडल जीत कर विश्वविद्यालय और भोपाल का नाम रौशन करने के लिये बधाई और शुभकामनाएं दी।

भारत विमर्श भोपाल म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *