May 2, 2024

निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज होंगी कार्यक्रम में शामिल

1 min read
Spread the love

सतना- निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आगामी 26 मार्च के नगर आगमन को लेकर आज यहां कृष्णनगर स्थित संत निरंकारी भवन में ब्रांच संयोजक महात्मा डॉ. जेपी सेवानी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी महापुरूषों से व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चाएं की गई। संत निरंकारी मंडल के मीडिया प्रभारी राजकुमार बजाज ने बताया कि संत निरंकारी मंडल ब्रांच सतना के तत्वावधान में विशाल आध्यात्मिक निरंकारी संत समागम के लिए रीवा रोड़ स्थित सीएमए स्कूल के प्रांगण को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। संत समागम में सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, छतरपुर, खजुराहो, बांदा, मानिकपुर व इलाहाबाद सहित अन्य जिलों के निरंकारी भाई-बहने शामिल होंगे। बैठक का सफल संचालन सेवादल संचालक महात्मा दिलीप कीर्तानी द्वारा किया गया।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.