December 14, 2025

सतना राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

1 min read

सतना- मप्र काउंसिल आॅफ साइंस एंड टेक्नोलाजी विज्ञान भोपाल द्वारा प्रायोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यकंट क्रमांक-एक में प्राचार्य सुशील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता व समन्वयक डाॅ. अर्चना शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। विद्यालय में वैज्ञानिकों के चित्रों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय में पहली बार विज्ञान रंगोली का आयोजन डाॅ. अर्चना शुक्ला के द्वारा किया गया। जिसमें बच्चों ने रोचक तरीके से विज्ञान के चित्रों को रंगोली के रूप में बनाया। जिसमें बच्चों ने पादप कोशिका, न्यूराॅन, उत्सर्जन तंत्र जैसे चित्रों को रंगोली के माध्यम से बनाया। कार्यक्रम के दौरान गिद्धों के विशेषज्ञ दिल शेर खान ने बच्चों के साथ साझा किया कि किस प्रकार विज्ञान का उपयोग पर्यावरण को बचाने तथा जीव जतंुओं को समझने के लिए किया जा सकता है। इसी क्रम में डाॅ. रामानुज पाठक ने कई वैज्ञानिकों के बचपन की कहानियां बच्चों के साथ साझा करते हुए बताया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण किस तरह से नवाचारों को जन्म देता है।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *