November 10, 2026

नितिन अग्रवाल ने यूपी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पद से दिया इस्तीफा, समाजवादी पार्टी भी छोड़ी

1 min read
Spread the love

लखनऊ- यूपी चुनाव से पहले यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है. इसके साथ ही यूपी के विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया ।

बीजेपी द्वारा समर्थित समाजवादी पार्टी के बागी विधायक नितिन अग्रवाल को उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष चुना गया था, डिप्टी स्पीकर के चुनाव में नितिन अग्रवाल को 304 वोट मिले, वहीं नरेंद्र वर्मा को 60 वोट मिले, इस चुनाव के लिए बीजेपी ने जहां सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल को समर्थन दिया था तो सपा ने पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा को मैदान में उतारा।

साल 2007 में राजेश अग्रवाल बने थे डिप्टी स्पीकर

यूपी विधानसभा को लगभग 14 साल बाद विधानसभा का उपाध्यक्ष मिला था. आखिरी बार साल 2007 में राजेश अग्रवाल यूपी विधानसभा के आखिरी डिप्टी स्पीकर थे. उसके 14 साल बाद यूपी में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के लिए चुनाव हुआ था. इसके लिए विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र भी बुलाया गया था।

भारत विमर्श भोपाल म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.