December 13, 2025

स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति देखने पहुंचे कलेक्टर

1 min read

सतना- स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट की साइट और प्रगतिशील प्रोजेक्ट्स् की वर्तमान स्थिति की हकीकत जानने कलेक्टर अनुराग वर्मा शुक्रवार को तमाम प्रशासनिक अधिकारियों और स्मार्ट सिटी-नगर निगम के तकनीकी अमले के साथ मैदानी स्तर पर पहुंचे। कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी और नगर निगम के कामों के संबंध में जानकारी लेते हुए प्रोजेक्ट्स के पूरे हाने की तय समयसीमा पूछी। कलेक्टर, धवारी स्टेडियम, दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम, जवाहर नगर, आंगनबाड़ी कंेद्र समेत सड़क और तालाबों के सौंदर्यीकरण के साइट्स पर भी पहुंचे। कलेक्टर का जोर टाइम लीमिट के साथ-साथ गुणवत्ता पर खास रहा। मंकर संक्राति के अवसर पर विकास कार्यों का धरासत पर अवलोकन करने पहुंचे कलेक्टर ने धवारी के आंगनबाड़ी केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मौजूद बच्चों को चाॅकलेट भी बांटी। कलेक्टर ने धवारी स्टेडियम में स्मार्ट सिटी के तहत इसका कायाकल्प किया जिना है। इस कार्य के संबंध में स्मार्ट सिटी के इंजीनियर उत्कर्ष प्रताप से जानकारी ली। इसके बाद कलेक्टर ने यहां टर्फ पिच के साथ दो-तीन औश्र पिच भी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही वहां हाई मास्क लाइट लगाने के लिए भी कहा। दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम के निरीक्षण में कलेक्टर ने देखा कि कैसे बैडमिंटन कोर्ट बदहाल हालत में है। इस इनडोर स्टेडियम के कोर्ट मंे 80 फीसदी लाइट्स बंद पडी है। साथ ही सफाई भी नदारद मिली। कलेक्टर ने तत्काल व्यवस्था दुरूस्थ करने को कहा।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *