July 8, 2025

भगवान गोदाम्बा रंगनाथ की बारात में जमकर थिरके श्रद्धालु

1 min read
Spread the love

सतना- श्री रामानुज वैष्णव संकीर्तन मंडल द्वारा श्री गोदाम्बा रंगनाथ स्वामी की बारात धूमधाम के साथ बेंकटेश मंदिर वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान रंगनाथ का सगाई तिलक और बारात के साथ मैं गोदांबा की निकाली गई बारात, बारात में रामानुज वैष्णव मंडल के अनुयायियों के साथ आम जन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बारात में नाच-गाकर भगवान मां गोदाम्बा रंगनाथ स्वामी के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट की। मां गोदाम्बा रंगनाथ स्वामी की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं रामानुज स्वामी की झांकियों ने भी जनता का मन मोहा। अखिल कोटी ब्रह्मांड नायक रामानुजाचार्य व रामानुज स्वामी और गोदाम्बा रंगनाथ की सजीव झांकी के रूप में सभी का मन मोह लिया,
भ्रमण को निकली बारात
श्री गोदाम्बा रंगनाथ स्वामी की बारात से भ्रमण के लिए निकाली गई। यह बारात मंदिर के प्रांगण में चारो ओर जय कारे मंगलाचरण मंगल गीत के साथ गुंजायमान हुआ। वेंकटेश मंदिर में बद्री प्रसाद गुप्ता पंडित सत्य नारायण ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।

पकवानों का लगता है भोग
वैष्णव परिवार के सभी घरों में भगवान श्री को पाने के लिए कठोर ठंड में सुबह तीन बजे उठकर भगवान की सेवा पूजा की जाती है। इसमें नित्य नये-नये पकवान का भोग लगता है। बारात में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बारात में शामिल महिलाएं अति सुन्दर कपड़े और मेंहदी आभूषणों से सजती हैं और भगवान की उपासना करती हैं। व्यवस्थापक बद्रीप्रसाद गुप्ता ने मां गोदाम्बा के विषय में बताते हुए कहा कि पृथ्वी की गोद से पैदा होने के कारण इनका नाम गोदा रखा गया। भगवान की उपासना करने के बाद जब भगवान विष्णु ने दर्शन दिए तो इनका नाम गोदाम्बा रखा गया।
इस अवसर मैं रामचरण गुप्ता श्रीराम गुप्ता राजकुमार साहू रमेश गुप्ता पंकज गुप्ता मधुसुदन गुप्ता जितेन्द्र गुप्ता दामोदर गुप्ता सीताराम रजक हिटलर जगदीश त्रिपाठी जीवन लाल त्रिपाठी लवकुश गुप्ता विनीत गुप्ता रत्नेश गुप्ता श्याम लाल गुप्ता सुनील गुप्ता राजेंद्र गुप्ता माया गुप्ता बबीता साहू प्रेम भाई गुप्ता श्री जी गुप्ता श्रीकला गुप्ता शिवेंद्र गुप्ता पुष्पेंद्र गुप्ता जीतू गुप्ता रेणुका साहू रिंकी गुप्ता सरोज गुप्ता बबीता साहू सृष्टि गुप्ता श्री नीला गुप्ता श्रीधर गुप्ता हर्षिता गुप्ता श्रीनिवास गुप्ता समता गुप्ता सुनीता गुप्ता रेखा सिंह अनिल गुप्ता सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आहेस लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *