February 17, 2026
Spread the love

चित्रकूट- नगर परिषद क्षेत्र के रघुवीर मंदिर के सामने तुलसी मार्ग कामता नाथ मुख्य मार्ग में श्री सद्गुरु सेवा संस्थान के द्वारा बड़े गेट का निर्माण किया गया जिस पर कामता नाथ पूर्वी मुखार बिंद/ तुलसी मार्ग प्रशासन के आदेशानुसार लिखा जाना तय हुआ था। लेकिन सद्गुरु द्वारा उसमे अपनी संस्था का नाम अंकित कर दिया। क्या संस्था प्रशासनिक आदेशो का पालन नही कर रही है या फिर प्रशासन बिका हुआ है । अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है । क्या सार्वजनिक रास्ता भी संस्था की देख रेख में चलेगा क्या प्रशासन की सारी जिम्मेदारी संस्था निभाएगी । बता दे कि इस रास्ते से आमजन मानस एवं श्रध्दालुओं का आना जाना है क्या अब सभी लोगो को संस्था के इस कृत्य का परिणाम भोगना पड़ेगा। हमारे चैनल व्दारा इससे पहले भी प्रशासन से इस गेट के निर्माण को लेकर चर्चा की गई थी लेकिन अंतः वही हुआ जो संस्था चाहती थी उसने न ही प्रशासन के आदेशों का पालन किया और साथ ही आमजन मानस को भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा वो अलग।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *