December 13, 2025

जलद त्रिमूर्ति महाविद्यालय में संपन्न हुई नेहरू युवा केंद्र सतना द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता

1 min read


सतना- नेहरू युवा केंद्र सतना जिला युवा अधिकारी वीरदीप कौर के निर्देशानुसार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा विषय- देशभक्ति और राष्ट्रनिर्माण (सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सब का प्रयास) पर जलद त्रिमूर्ति महाविद्यालय नागौद में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें कार्यक्रम का संयोजन नेहरू युवा केंद्र विकासखंड नागौद राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अर्चना कुशवाहा एवं जय प्रकाश वर्मा द्वारा किया गया। एवं आयोजन डॉ राधा देवी सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जेपी शर्मा रहे एवं विशिष्ट अतिथि प्रोबृजेंद्र सिंह ,डॉ संजय सोनी, डॉ शालनी शुक्ला, प्रो विष्णु पांडे एवं अमरजीत सिंह (स्पोर्ट्स ऑफिसर) रहे।निर्णायक मंडल में डॉ अरविंद शुक्ला, डॉ अन्नपूर्णा शुक्ला, डॉ अपर्णा सिंह रही। प्रतियोगिता में चयनित विजेताओं को महाविद्यालय प्राचार्य एवं नयुके स्वयंसेवक अर्चना एवं जयप्रकाश द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान नचिकेता चौरिहा, द्वितीय स्थान शालिनी लोधी एवं तृतीय स्थान महक शर्मा का रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम के इस सफल आयोजन की नेयुके लेखापाल महेश द्विवेदी ने भूरि-भूरि प्रशंशा की।

आहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *