February 17, 2026

अवैध गेट के निर्माण में अभी तक नहीं हुई कोई कार्यवाही

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- नगर परिषद क्षेत्र के रघुवीर मंदिर के सामने तुलसी मार्ग कामतानाथ रोड में राजस्व की जमीन पर अवैध रूप से एक बड़े गेट का निर्माण किया गया। इस गेट के निर्माण कार्य में सभी आला अधिकारी अभी तक चुप्पी साधे हुए बैठे हैं। अवैध गेट निर्माण कार्य के विषय में सभी आला अधिकारी जवाब देने से कतरा रहे हैं। यह मार्ग कामतानाथ बस्ती शासकीय विद्यालय एवं विकलांग विद्यालय जाने के लिए मुख्य मार्ग है। अगर इस गेट निर्माण में फाटक लगा दिया गया तो भविष्य में आने जाने वाले लोगों को परेशानीयां हो सकती है यही निर्माण कार्य अगर किसी अन्य लोगों के द्वारा किया जाता है तो अनेक प्रकार के सवाल आला अधिकारियों के द्वारा पूछे जाते हैं और निर्माण कार्य बाधित हो जाता है लेकिन इस अवैध गेट निर्माण में जिम्मेदार अभी तक चुप्पी साधे क्यों बैठे हैं?

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *