November 12, 2026

नवमठा घाट में राजमहल के द्वारा मनाया गया दीपदान महोत्सव

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- माँ मंदाकिनी तट पर राजमहल नयागांव चित्रकूट के द्वारा दीपदान महोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। साथ ही संगीतमय प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया।यह महोत्सव राजमहल के द्वारा विगत 20 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, इस दीपदान महोत्सव में उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के घाटों को दीपों से सजा कर युवराज स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य जी के द्वारा माँ मंदाकिनी की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही मंदाकिनी घाट को दीपों से सजाया गया एवं आतिशबाजी संगीत की प्रस्तुति भी किया गया। इस अवसर में श्री श्री1008 युवराज स्वामी बद्री प्रपंन्नाचार्य जी महाराज, हेमराज चौबे (नन्हे राजा), महंत सीता शरण जी ,महत्मा साहब बाबा, विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, भारत विमर्श के प्रधान संपादक प्रियांशु चतुर्वेदी, राज महल परिवार सहित युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया साथ ही ग्रामीण भी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.