October 17, 2026

अवैध गेट का हुआ निर्माण-जिम्मेदार बैठे हैं मौन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- नगर परिषद क्षेत्र के रघुवीर मंदिर के सामने तुलसी मार्ग कामतानाथ रोड में राजस्व की जमीन पर अवैध रूप से एक बड़े गेट का निर्माण किया गया। इस गेट के निर्माण कार्य में सभी आला अधिकारी अभी तक चुप्पी साधे हुए बैठे हैं। अवैध गेट निर्माण कार्य के विषय में जब हमारे द्वारा चित्रकूट नायाब तहसीलदार ऋषि नारायण से पूछा गया तो उनके द्वारा जवाब देने की जगह टालमटोल करते रहे। यह मार्ग कामतानाथ बस्ती शासकीय विद्यालय एवं विकलांग विद्यालय जाने के लिए मुख्य मार्ग है। अगर इस गेट निर्माण में फाटक लगा दिया गया तो भविष्य में आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है यही निर्माण कार्य अगर किसी अन्य लोगों के द्वारा किया जाता है तो अनेक प्रकार के सवाल आला अधिकारियों के द्वारा पूछे जाते हैं और निर्माण कार्य बाधित हो जाता है अब देखना यह है कि कब तक जिम्मेदार अधिकारी इस गेट के निर्माण कार्य में कार्यवाही करते है या फिर मौन ही बैठे रहेंगे?

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.