May 21, 2024

मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी शानदार जीत के साथ फाइनल में

1 min read
Spread the love

भोपाल– म.प्र. राज्य हॉकी अकादमी और राजा करण हॉकी अकादमी हरियाणा के मध्य होगा फायनल मुकाबलाखेल मंत्री ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धनमध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के खिलाडियों का जोरदार प्रदर्शन सेमीफाइनल मुकाबले में भी जारी रहा। मप्र हॉकी अकादमी ने राउंड ग्लास पंजाब पर 6-2 से आसान जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका मुकाबला राजा करण हॉकी अकादमी से होगा। बुधवार को इस चैंपियनशिप का फाइनल और तीसरे स्थान के लिए मुकाबला खेल जाएगा।
प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया आज सेमी फायनल मैच देखने मैदान पर पहुंची।
  हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चैंपियनशिप का आयोजन मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम की नवनिर्मित टर्फ पर किया जा रहा है। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी और राउंड ग्लास पंजाब के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मप्र के खिलाड़ियों ने अपनी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन किया।  पहले क्वार्टर में राउंड ग्लास पंजाब के आकशदीप सिंह ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में मप्र अकादमी ने जोरदार वापसी कर दो गोल दागे और 2-1 बढ़त बना ली। मप्र अकादमी के लिए हिमांशु सानिक और हैदर अली ने शानदार मैदान गोल किए। तीसरे क्वार्टर में भी मप्र अकादमी का पलड़ा भारी रहा। इसमें मप्र के लिए रजत ने बेहतरीन मैदानी गोल किया। इसके साथ मप्र ने 3-1 से बढ़त कायम की। चौथे क्वार्टर में मप्र अकादमी के खिलाड़ियों ने अपनी पूरी शक्ति झोंक दी। मप्र अकादमी ने इसमें तीन और राउंड ग्लास पंजाब के खिलाड़ियों ने एक गोल दागा। मप्र अकादमी के श्रेयस धोपे, हैदर अली व रजत ने शानदार मैदानी गोल किए। वहीं राउंड ग्लास पंजाब के जश्नप्रीत सिंह ने एक मैदानी गोल किया। इस तरह मप्र अकादमी ने पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले तीन क्वार्टर में जोरदार खेल दिखाया और फाइनल का स्थान पक्का किया।
इससे पहले खेल गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में राजा करण हॉकी अकादमी ने नामधारी इलेवन पर 5-3 से रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। पहले क्वार्टर फाइनल में राजा करण अकादमी के आज्ञपाल ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में राजा करण हॉकी अकादमी के महकदीप सिंह और लवप्रीत ने गोल कर अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया। तीसरे क्वार्टर में नामधारी इलेवन ने जोरदार वापसी की। इस क्वार्टर में कुल चार गोल हुए इसमें पहला गोल राजा करण अकादमी के लवप्रीत ने दागा, इसके बाद तीन गोल नामधारी इलेवन के मोखराम ने दो व कप्तान राजिंदर सिंह ने एक गोल दागा। चौथे व अंतिम क्वार्टर में जोरदार हॉकी देखने को मिली दोनों टीमों के गोलकीपर ने शानदार खेल दिखाया। इस क्वार्टर में एकमात्र गोल लवप्रीत संह ने दागा और अपनी टीम का 5-3 से शानदार जीत दिलाई।

खेल मंत्री ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया आज मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी और राउण्डग्लास पंजाब अकादमी के मध्य खेले गए सेमी फायनल मुकाबले के दौरान मैदान पर उपस्थित रही और उन्होंने मंच से ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की टीम ने हाल ही में अकादमी सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती थी। राउण्डग्लास पंजाब अकादमी के खिलाड़ियों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन म.प्र. हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों के तेज-तर्रार और निडर खेल के कारण उन्होंने घुटने टेक दिए। मान. मंत्री ने मैच समाप्ति के उपरांत दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनको अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। इस पूरी प्रतियोगिता में निर्णायकों की भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका थी। मान. मंत्री ने सभी निर्णायकों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने फाइनल की दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर संचालक खेल और युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता भी उपस्थित थे।
फाइनल में उपस्थित रहेंगी मान. खेल मंत्री और पद्मश्री पुलेला गोपीचंद
हॉकी इंडिया जूनियर इंटर हॉकी अकादमी नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया और म.प्र. राज्य बैडमिंटन अकादमी के मुख्य कोच एवं सलाहकार श्री पुलैला गोपीचंद बुधवार को मौजूद रहेंगे।

चैंपियनशिप में 27 अक्टूबर को होगा फाइनल
म.प्र. हॉकी अकादमी विरूद्ध राजा करण हॉकी अकादमी दोपहर 3ः00 से
प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर बालक इंटर अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनशिप-2021 के फायनल मुकाबले के कवरेज हेतु आप सभी प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सम्माननीय पत्रकारगण एवं फोटोग्राफर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, तुलसी नगर पर सादर आमंत्रित है।

भारत विमर्श भोपाल म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.