July 9, 2025

लखीमपुर खीरी में किसानों की निर्मम हत्या के खिलाफ किसान मोर्चा द्वारा पुतला दहन

1 min read
Spread the love

सतना- लखीमपुर खीरी में हुए भाजपा के गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा किसानों की निर्मम हत्या के खिलाफ राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज 15 अक्टूबर 2021 को स्थानीय पन्नी लाल चौक सतना में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पुतला दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा रैली निकालते हुए ग्रह राज्यमंत्री अरुण मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग करते हुए उनके पुतले के साथ पुलिस ने झीना झपटी करते हुए पुतले को छीन लिया गया।
टीयूसी महासचिव कॉमरेड संजय सिंह तोमर ने लखीमपुर खीरी में हुए हत्याकांड में अभी तक देश के गृह राज्यमंत्री अरुण मिश्रा की गिरफ्तारी नहीं की गई हैं जबकि उनके ऊपर 120 बी का मुकदमा दायर किया गया है, जोकि दर्शाता है कि अभी भी उत्तरप्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा उन्हें बचाया जा रहा है।
संयुक्त किसान मोर्चे सतना जिला के संयोजक अरुण प्रताप सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए मांग करी की मंत्री अरुण मिश्रा को तुरंत केंद्रीय मंत्रिमंडल से निष्कासित किया जाय,जबतक उनकी बर्खास्तगी नही होती है हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
आज के पुतला दहन कार्यक्रम में किसान मोर्चे के नेतृत्व कारी लोगो ने हिस्सा लिया गया, जिसमे जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल सतना के महासचिव कॉमरेड संजय सिंह तोमर,संयुक्त किसान मोर्चा सतना के संयोजक अरुण प्रताप सिंह, सीटू सतना जिला संयोजक कॉमरेड वीरेंद्र सिंह रॉवल,उपसंयोजक कॉमरेड तेजप्रताप दुबे,मनोज सिंह बघेल,अग्रगामी किसान सभा के ब्रजेन्द्र अग्निहोत्री, संयुक्त किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष विजय देवसेना,प्रवक्ता सुनील सिंह।

आहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *