February 16, 2026

खुली पोल ठेकेदार की शासन मूंदे हुए है आंख

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- नगर परिषद अंतर्गत चित्रकूट तुलसी मार्ग कामता नाथ रोड़ में ब्रिज़ कॉर्पोरेसन के द्वारा पुल का निर्माण कार्य लगभग 3 सालों से चल रहा था। लेकिन वह कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ बता दें कि वही आधा अधूरा पुल भारी बारिश होने से बह गया और जो पुलिया निकलने के लिए बनाई गई थी वो भी बह कर हवा में टंगी हुई है,लोगों को निकलने के लिए एक दूसरे का सहारा लेकर निकलना पड़ रहा है।अगर जल स्तर बढ़ता है तो एक बड़ी अनहोनी होने की संभावना है, यह सड़क कामता नाथ दर्शन करने के लिए मेन रास्ता है वहीं हर माह चित्रकूट अमावस्या मेला में तीर्थ यात्रियों का आवागमन होताहै और उसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।साथ ही उसी रास्ते से कमता नाथ निवासियों को उसी रास्ते गुजरना पड़ता है।अब वह कैसे निकलेगें रास्ता इतना दुर्लभ हो चुका है कि कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। क्या शासन और प्रशासन के आला अधिकारी अभी तक नींद से नहीं जागे हैं या कोई बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *