February 11, 2026

परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन कि ये है तारीख !

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) को लेकर मार्च में नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार सीटीईटी 2018 की परीक्षा इस साल मई या जून में आयोजित हो सकती है।

आपको बता दें कि सीबीएसई दो साल के बाद इस परीक्षा को आयोजित कराने जा रहा है. बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार सीटीईटी की परीक्षा के आयोजन में हो रही देरी की मुख्य वजह इसके सिलेबस में किया गया बदलाव है। पहले की तुलना में इसके सिलेबस में बदलाव किया गया है।




फर्जी साइट्स पर नोटिफिकेश से रहे सावधान:
पिछले साल कुछ फर्जी वेबसाइट ने जुलाई में सीटीईटी की परीक्षा का आयोजन कराने की बात कही थी. हालांकि बाद में सीबीएसई ने इस बाबत एक बयान जारी कर कहा था कि बोर्ड ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

इस दौरान सीबीएसई ने सभी प्रतिभागियों से सीटीईटी परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in या www.ctet.nic.in पर जाने का अनुरोध किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *