December 13, 2025

गृह मंत्रालय द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम हेतु नवीन दिशा निर्देश जारी

1 min read

भोपाल- मध्य प्रदेश आज प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा मंत्रियों की बैठक ली गई। इस बैठक में 1 जून से प्रदेश को धीरे-धीरे अनलॉक (unlock) के लिए मंत्री समूह के बीच बैठक में चर्चा की गई। जहां 50% सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति पर सहमति बनी है।
बैठक की जानकारी देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि
1- राजनीतिक और धार्मिक गैदरिंग बंद रहेंगी।
2- एक समय में पुजारी की अतिरिक्त दो अन्य श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। 3- मॉल, टॉकीज बंद होंगे।
4- निर्माण कार्य और सर्विस प्रोवाइडर संबंधी गतिविधियां चालू रखने पर सहमति।
5- हवाई यात्रा शुरू रहेंगी।
6- नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पंजीयन और एग्रीकल्चर कार्यालय खुलेंगे।
7- शादी समारोह में दोनों पक्षों से 20-20 संख्या रहेगी।
8- मृत्यु भोज में 20 की संख्या रहेंगी।
दाह संस्कार में 20 लोग रहेंगे।
9- राज्यों की बॉर्डर पर सख्ती रहेगी। आर्थिक गतिविधि चालू रहेंगी।
कोविड नियंत्रण के प्रति जन जागरूकता को लेकर मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्री समूह की बैठक शुरू हुई। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वाश सारंग, ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर, पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर, शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और अधिकारीगण मौजूद है।

भारत विमर्श भोपाल म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *