July 7, 2025

विश्वविद्यालय में यज्ञ हवन करते हुए, ग्रामोदय महोत्सव का शुभारंभ

1 min read
Spread the love

चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के 30 वें स्थापना दिवस पर आयोजित पंच दिवसीय ग्रामोदय महोत्सव का आगाज आज 8 फरवरी से विश्वविद्यालय में यज्ञ हवन करते हुए शुरू हो चुका है जो कि 12 फरवरी 2021 के मध्य आयोजित होगा। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पूजन, पूज्य बापू की विशाल मूर्ति पर माल्यार्पण, विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलाधिपति भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख जी के चित्र पर पुष्प अर्पित, कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम, विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल सदस्य डीआरआई संगठन सचिव अभय महाजन ने किया। इस महोत्सव में पांच दिनों तक बौद्धिक, शारीरिक शिक्षा व खेल, ललितकला व सांस्कृतिक विधाओं से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। मंचासीन अतिथि कुलपति प्रोफेसर गौतम, प्रबंध मंडल सदस्य अभय महाजन, अधिष्ठाता आंजनेय पाण्डेय, डॉ शशिकांत त्रिपाठी, प्रो आई पी त्रिपाठी, डॉ अमरजीत सिंह उपस्थित।

सुभाष पटेल की खबर के अनुसार जावेद मोहम्मद(विशेष संवाददाता), भारत विमर्श चित्रकूट मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *