December 13, 2025

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में महिलाओं का सशक्तिकरण आयोजन

चित्रकूट मप्र। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण पर अनेक प्रबुद्ध महिलाओं द्वारा चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम ने कहा कि आज महिलाएं लगभग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। प्रो गौतम ने विश्वविद्यालय में शैक्षिक और गैर शैक्षिक कार्यों में लगी महिलाओं की ओर से इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार की उच्च न्यायालय में शासकीय अधिवक्ता सुश्री वसुंधरा शुक्ला ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिलाओं को सशक्त करना समय की मांग है। यदि महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त होंगी तो हमारा प्रदेश और देश तरक्की कर सकेगा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के साथ लैंगिक मतभेद पर कानूनों की चर्चा की।
कार्यक्रम का संयोजन हिंन्दी विभागाध्यक्ष डॉ कुसुम सिंह, संचालन मानविकी विभागाध्यक्ष डॉ नीलम चौरे ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से डॉ स्वर्ण लता शर्मा, डॉ वंदना पाठक, डॉ साधना चौरसिया, श्रीमती संगीता सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।

सुभाष पटेल की खबर के अनुसार जावेद मोहम्मद(विशेष संवाददाता), भारत विमर्श चित्रकूट मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *