July 14, 2025

बुंदेली माटी युवक की दहाड़ WWE के रिंग में

1 min read
Spread the love

चित्रकूट/बांदा। बुंदेली माटी का लाल, चित्रकूट धाम मंडल के जनपद बांदा निवासी लक्ष्मीकांत राजपूत (रेसलर नाम – गुरु राज) कल गणतंत्र दिवस पर यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के ऑरलैंडो शहर में होने वाली superstar spectacle इंवेट में लाइव परफॉर्मेंस में नजर आएगा। भारतीय समय में यह प्रसारण 26 जनवरी 2021 को शाम 8 बजे से टेलीविजन चैनल Soni Max , TEN 1 व TEN 3 पर लाइव देखा जा सकेगा।

अमेरिका में WWE की रिंग पर भारतीय शेर बाँदा बुंदेलखंड की शान बनकर सुपरस्टार लक्ष्मी कांत राजपूत ( Guru Raaj ) ने अपनी इस उपलब्धि से चित्रकूट क्षेत्र का नाम ऊंचा कर दिखाया है। लक्ष्मीकांत राजपूत एक प्रोफेशनल रैसलर है अमेरिका जाने से पूर्व वह कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखा चुके हैं। बांदा निवासी गुरु राज के साथ ही अन्य दो भारतीय रेसलरों का इवेंट भी होगा जिसमें जायंट जंजीर (सुखविंदर गिरवाल), दिलशेर शैनकी (गुरविंदर सिंह) शामिल है।

भारत विमर्श ब्यूरो चीफ सुभाष पटेल चित्रकूट उप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed