दोहरे हत्या कांड के दोषी फरार

चित्रकूट/सतना। चित्रकूट में हुए डबल मर्डर का बताया जा रहा मुख्य आरोपी कॉलेज संचालक पुष्पराज सिंह पर डबल मर्डर के आरोप लगे है, घटना के बाद से पुष्पराज सिंह अब तक फरार है, मृतक के परिजनों में है आक्रोश। घटना के 48 घण्टे होने को है लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली है, पुष्पराज को पकड़ने के लिए जगह जगह हो रही छापे मारी एवं बनाई गई है टीमें, जिला प्रशासन ने भी हत्याकांड के मुख्य संदेही पर कसा है शिकंजा, डबल मर्डर के मुख्य संदेही के नगर निगम अमले द्वारा विराट नगर स्थित नियम विरुद्ध बने स्कूल और आलीशान भवन के अवैध निर्माण पर जल्द चल सकता है बुल्डोजर। अपराधियों और माफियाओं पर महिला अपराध को लेकर सरकार के है सख्त निर्देश।
मृतक युवती का घोरहटी में हुआ अंतिम संस्कार। भाई ने दी मुखाग्नि। चित्रकूट में अपने साथी युवक के साथ कार में मार दी गई थी गोली।
सुभाष पटेल की खबर के अनुसार जावेद मोहम्मद(विशेष संवाददाता), भारत विमर्श चित्रकूट मप्र.
