July 8, 2025
Spread the love

चित्रकूट। आज बनवासी राम की तपस्थली चित्रकूट धाम से प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या धाम के लिए श्री कामदगिरि प्राचीन मुखारविंद से राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए संपर्क महा अभियान यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व एवरेस्ट में पहली बार राष्ट्रगान का गायन करने वाले रत्नेश पांडेय द्वारा किया जा रहा है। रत्नेश पांडे के नेतृत्व में निकाली जा रही संपर्क महा अभियान यात्रा महाकौशल प्रांत के चित्रकूट से प्रारंभ होकर सतना, पन्ना आदि स्थानों से गुजरती हुई 50 वें दिन प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचेगी। कार्यक्रम के पश्चात मोटर बाइक रैली का आयोजन चित्रकूट धाम नगर के प्रमुख स्थानों से गुजरते हुए रैली में जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा चित्रकूट। इस अवसर पर सतना सांसद गणेश सिंह, डीआरआई राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन , दिव्यांग विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर योगेश चन्द्र दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, खंड संचालक डॉ भरत मिश्र, सुशील मिश्रा, नगर कार्यवाह डॉ अशोक तिवारी बजरंग दल नगर संयोजक सिद्धांत रंजन, राजू त्रिपाठी, अधिष्ठाता अमरजीत सिंह, प्रोफेसर आई पी त्रिपाठी, डॉ सीपी गुजर, अशोक पांडेय आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुभाष पटेल की रिपोर्ट के अनुसार जावेद मोहम्मद(विशेष संवाददाता), भारत विमर्श चित्रकूट मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *