February 15, 2026

मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के 26 में से 10 स्टूडेंट्स पाए गए कोरोना संक्रमित

1 min read
Spread the love

मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के 26 में से 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी की हालत गंभीर है और सभी को जेके हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय में एक दिसंबर से नये सत्र 2020-21 की कक्षाएं आरंभ हो गई थीं, जबकि सत्र 2019-20 की बकाया कक्षाएं गत 20 नवंबर से संचालित हैं। यहां पर गत सत्र के 20 और वर्तमान सत्र के 26 विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे थे। दरअसल, कोरोना संक्रमण की वजह से इस साल मार्च में नाट्य विद्यालय बंद हो गया था। तब सत्र 2019-20 के विद्यार्थियों का चार माह का कोर्स बकाया था। बाद में संस्कृति विभाग ने तय किया था कि बकाया चार माह की कक्षाएं लगा कर डिप्लोमा पूरा कराया जाए। इस वजह से फरवरी तक उन्हें नाट्य विद्यालय में प्रशिक्षण दिया जाना था। इधर नवंबर माह में चयन प्रक्रिया पूरी कर नया सत्र भी आरंभ कर दिया गया था। इस कारण वर्तमान में दोनो सत्रों की समानांतर कक्षाएं चल रही थीं। स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य को लेकर इसे बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed