November 10, 2026
Spread the love

चित्रकूट (म.प्र.)। भगवान राम की धर्मनगरी चित्रकूट में मनाया गया देवउठनी एकादशी। देवउठनी को ही छोटी दीपावली महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। राघव प्रयाग घाट, रामघाट, मंदाकिनी तट दीपों से जगमगा उठा, कई राज्यों से आये हुए श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। ऐसी मान्यता हैं की आषाढ़ मास में भगवान सो जाते हैं और देवउठनी एकादशी के दिन भगवान को जगाया जाता है और आज के दिन से ही ठंड की शुरूवात होती है, कोरोना जैसी महामारी के कारण हर वर्ष की भांति इस वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ भी कम नजर आई इस विषय में नगर परिषद चित्रकूट के सीएमओ आशीष द्विवेदी से बात करने पर उन्होंने बताया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की गई है साथ ही सुरक्षा व साफ-सफाई का विशेष ध्यान भी रखा गया है,उन्होंने सभी नगरवासियों को देवउठनी छोटी दीपावली की सुभकामनायें दी ।

जावेद मोहम्मद(विशेष सवांददाता),भारत विमर्श चित्रकूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.