October 27, 2026

एच.डी.बी. फाइनेंशियल सर्विसेस बैंक हुआ सील

1 min read
Spread the love

सतना (म.प्र.): रींवा रोड पर स्थित एच.डी.बी. (HDB) फाइनेंशियल सर्विसेस में गुरूवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई. पूरी घटना की फायर स्टेशन के प्रभारी प्रेमदत्त शुक्ला ने जांच किया,इस दौरान एच.डी.बी. फाइनेंशियल सर्विसेस बैंक की घोर लापरवाही पाई गई .आगजनी की घटना को संज्ञान में लेते हुए फायर विभाग अधीक्षक ने फाइनेंशियल सर्विसेस के बैंक में सील बंद ताला लगाने का आदेश देते दिया . उक्त आदेश का पालन करते हुए फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने सील बंद की प्रक्रिया को पूरा किया.

इस मौके पर मुख्य रूप से फायर विभाग के अधीक्षक आर.पी.सिंह परमार,फायर स्टेशन प्रभारी प्रेमदत्त शुक्ला समेत फायर विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे .

इच्छा शुक्ला,सिटी रिपोर्टर सतना , भारत विमर्श सतना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.