May 5, 2024

विएना पर आतंकी हमला, 7 की मौत दर्जनों घायल

1 min read
Spread the love

कुछ दिनों से विदेशों में हो रहे आतंकी हमलों में तेजी आई है, पहले फ्रांस में हमला और अब विएना में। ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में बंदूकधारियों ने आम लोगों को निशाना बनाते हुए उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। इस हमले में अब तक 7 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए।

माना जा रहा है कि ये हमला मुंबई (2008) जैसा आतंकी हमला रहा। बंदूकधारियों ने हर उस इंसान को अपना निशाना बनाया जो भी सामने आता गया। जिसके बाद हर तरफ चीख पुकार मच गई। मरने वालों के आंकड़े में बढ़ोतरी भी हो सकती है, हालांकि जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी एक आतंकवादी को मार गिराया है।

हमला मध्य विएना में किया गया है, सीसीटीवी फुटेज में हथियारों से लैस एक हमलावर साफ तौर पर नजर आ रहा है जो सड़क किनारे लेटे हुए शख्स को निशाना बना रहा है। ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज़ ने इसे देश पर आतंकी हमला करार दिया है। पुलिस ने सोमवार की रात को बताया, “शहर के केंद्र में एक पूजा स्थल के पास सबसे पहले गोलीबारी हुई। उसके बाद छह अलग-अलग स्थानों पर हमले हुए। पुलिस ने हथियारों से लैस कई संदिग्धों के देखे जाने की पुष्टि की है।

बता दें कि ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस लॉकडाउन को फिर से लागू किए जाने से कुछ ही घंटे पहले ही यह हमला हुआ। जिस वक्त यह हमला हुआ उस समय लोग बार और रेस्टोरेंट में अपने रिश्तेदारों के साथ लॉकडाउन से पहले की छूट का आनंद उठा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.