BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बताया देश में क्यों कम हो रहें हैं हिन्दू, साधा कमलनाथ पर निशाना
1 min read

दशहरे के मौके पर छोटा दशहरा मैदान पहुंची प्रज्ञा ठाकुर ने लोगों को बताया कि आखिर हिन्दू क्यों कम हो रहें हैं उन्होंने इसका जिम्मेदार फैमिली प्लानिंग को बताया। प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि हिंदू सनातनी को अपने बच्चों की रक्षा करनी चाहिए। ईश्वर ने मुंह दिया है तो निवाल भी देगा, सचेत नहीं हुए तो जो हम धन उपार्जन कर रहे हैं, इनका उपयोग करने के लिए हमारे बच्चों के पास कुछ नहीं रहेगा। इतिहास कहता है और इतिहास से सीखिए कि हमें सचेत होना चाहिए। इसलिए हम कहते हैं कि अपने बच्चों को राष्ट्र की भावना सिखाइए, अपने देश के लिए समर्पित होना सिखाइए।
यहां भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि कभी किसी नारी को आइटम कह दिया जाता है उनकी बुद्धि पर तरस आता है। यदि भारतवासी हो तो नारी का सम्मान करना सीखो, नहीं तो रावण के पुतलों की तरह हश्र होगा। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मैं कहती हूं समझ जाओ, अपने शब्द वापस नहीं लिये तो तुम्हारा बुरा हश्र होने वाला है। जिन्होंने आइटम कहा वो क्या अपनी पत्नी, बेटी, बहन को भी ऐसे ही शब्द बोलते हैं, उनकी ऐसी संस्कृति है।
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि भोपाल की जनता धर्म और अधर्म में भेद कर लेती है। लोकसभा का चुनाव किसी राजनीतिक मुद्दे पर नहीं, बल्कि धर्म और अधर्म के बीच में था। भोपाल की जनता ने उन्हें बता भी दिया धर्म की जय हो और अधर्म का नाश किया। भगवा को आतंक कहने वाले लोगों का यहां से सफाया हो गया, यहां पर धर्म प्रेमी बंधु ही रह सकते हैं। धर्म पर चलने वाला व्यक्ति यहां राज कर सकता है।
आपको बता दें BJP सासंद दशहरे के मौके पर भोपाल स्थित छोटा दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थी।