November 10, 2026

मल्हनी उपचुनाव के दौरान बूथ केन्द्रों का किया निरक्षण

1 min read
Spread the love

जौनपुर/ब्यूरो : सामान्य प्रेक्षक आर. गिरजा द्वारा मल्हनी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न मतदान स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक द्वारा बूथों पर बिजली, पानी तथा शौचालय की व्यवस्था देखी गई। मतदान बूथों पर समस्त व्यवस्थाएं उपलब्ध पायी गयीं। प्रेक्षक द्वारा विकास खण्ड सिरकोनी के प्राथमिक विद्यालय नेवादा, विकास खण्ड सिकरारा के प्राथमिक विद्यालय पोखरियापुर, प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरा, प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर, अजुराई इण्टर कालेज में बने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक द्वारा निर्देश दिया गया कि कहीं पर भी अगर किसी तरीके की कोई कमी रह गई हो तो उसे शीघ्र दूर करें लें। उन्होंने मतदान में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए तथा कहा कि मतदान प्रत्येक दशा में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.