March 28, 2026

इस साल नही लगेगा तब्लीगी इज्तिमा

1 min read
Spread the love


राजधानी में लगने वाला सालाना तब्लीगी इज्तिमा कोरोना के चलते स्थागित किया गया है। प्रदेश में बेकाबू होते कोरोना के संकट को देखते हुए उलेमा ए दीन टीम ने यह फैसला लिया है ।
पिछले 72 साल से यह तब्लीगी इज्तिमा हर साल 4 दिनों के लिए भोपाल में लगाया जाता था, साल 2020 में 73 वा सालाना तब्लीगी इज्तिमा 27 से 30 नवंबर तक प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना काल में इस बार इज्तिमा स्थगित कर दिया गया है

10 लाख से अधिक मुस्लिम होते है हर साल शामिल
भोपाल में लगने वाले तब्लीगी इज्तिमा में हर साल दूर दूर आने वाले लगभग 10 लाख से ज्यादा मुस्लिम शामिल होते है, विदेशी लोग भी इसमें शामिल होने के लिए भोपाल आते है

4 दिनों तक चलता है शहर के ईंटखेड़ी में तब्लीगी इज्तिमा
तब्लीगी इज्तिमा हर साल 4 दिनों के लिए भोपाल में लगाया जाता है, पिछले 72 सालों से यह सिलसिला जारी है लेकिन साल 2020 में यह स्थगित हो गया है तब्लीगी इज्तिमा का यह 73 वा बर्ष है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *