December 8, 2025

एमपी विधानसभा उपचुनाव के लिए बसपा ने जारी की दूसरी सूची

1 min read
Spread the love

एमपी में 28 सीटों पर है उपचुनाव, 3 नवंबर को होगी वोटिंग

बसपा की दूसरी सूची

बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। सूची में सांवेर से भाजपा के संभावित तुलसी सिलावट और कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू के खिलाफ विक्रांत सिंह गहलोत को मैदान में उतारा है। कांग्रेसी 24 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है, वहीं भाजपा भी अपने प्रत्याशियों की सूची एक-दो दिन में फाइनल कर सकती है। भाजपा की 25 सीटों पर सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल हैं। शुक्रवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेश पर मध्य प्रदेश के बसपा अध्यक्ष इंजीनियर रामाकांत पीप्पल की ओर से 10 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है।

उपचुनाव के लिए बसपा के उम्मीदवार
हालही बसपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध को बसपा ने भांडेर से, पूरन सिंह अहिरवार को सांची, हरपाल माझी को ग्वालियर, महेश बघेल को ग्वालियर पूर्व, रमेश डाबर को बमोरी, विक्रांत सिंह गहलोत को सांवेर से चुनाव लड़ाया जाएगा। शंकर सिंह चौहान को सुवासरा, जितेंद्र वाशिंदे को मांधाता, गोपाल सिंह भिलाला को ब्यावरा, गजेंद्र बंजारा को आगर से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके पहले बसपा 8 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें मुरैना की जौरा, मुरैना, अंबाह, मेहगांव, गोहद, डबरा, पोहरी और करैरा सीटें शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *