October 25, 2026

पटना में गर्मी से हुआ बुरा हाल, लू की चली बयार

1 min read
Spread the love


पटना : रविवार को पटना का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। रविवार को अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। पटना में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है, उसके ऊपर लू की बयार ने पटनावासियों को मार गिराया है। रविवार को हवा में नमी की मात्रा 24 प्रतिशत पहुंचने से गर्म हवाओं का दौर भी चलने लगा था। दोपहर में घर से निकलना दुर्लभ हो गया है। पटना में पिछले कई रोज से गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में पटनावासी बिजली कट जाने की समस्या से भी बेहाल हो चुके हैं। सभी की आंखें गर्मी जाने और बिजली आने के इंतजार में लगी रहती हैं। हालांकि रात में ठंडी हवाएं पटनावासियों को राहत प्रदान करती है।

आज भी मौसम में नरमी के आसार कम ही हैं। अभी पटना का तापमान 31 डिग्री पर पहुंच चुका है। हवा में भी गर्माहट महसूस की गई है। दिन भर लू चलेंगे। दोपहर होते-होते यह तापमान 37-38 डिग्री का आंकड़े पर पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी से बचें, पानी का सेवन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.