November 5, 2026

तेल की पाइपलाइन काट कर, तेल चोरी करने की साज़िश नाक़ाम

1 min read
Spread the love

पूर्णिया: डगरुआ के एनएच-31 स्थित सलामी चौक के पास हाईवे के दक्षिण भाग में ऑयल इंडिया के बरौनी-सिलीगुड़ी पाइपलाइन को काटकर बड़े पैमाने पर तेल चोरी करने की कोशिश की गयी. पूर्णिया से गुजरने वाली इस पाइप लाइन को चोरों ने काट दिया था. जिसमे अलग से पाइप सेट करने का प्रयास किया जा रहा था. पाइप ले जाने के लिए 60 फिट लम्बी नाली भी बना ली गयी थी. जिसमे प्लास्टिक की पाइप लगाई जानी थी.

कुछ ग्रामीण शौच के लिए सुबह खेत की तरफ जा रहे थे तभी उन्होंने रास्ते में तेल रिसते दिखा. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस व ऑयल इंडिया की टेक्निकल टीम को मौके पर पहुंचने में करीब साढ़े तीन घंटे लग गए. जब तक हजारों लीटर तेल बर्बाद हो गया. तेल रिसने की खबर आसपास के गांव में फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोग बाल्टी, डिब्बा, गैलन लेकर पहुंच गए. लोगों ने जमकर तेल की लूट की.

मौके ए वारदात पर पुलिस को कुदाल, वेल्डिंग रॉड, पाइप, टेंबर, हेक्सा समेत कई औजार, बड़ा ड्रम व कुप्पी मिले हैं. इसके साथ ही चोरों की चप्पल व जैकेट भी बरामद हुआ है. विभाग द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ डगरुआ थाने में मामला दर्ज किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.