March 12, 2025

ममता बनर्जी में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण: यशवंत सिन्हा

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली। भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री के लिए ममता बनर्जी का नाम लेकर महागठबंधन के नीव को कमज़ोर तो ज़रूर कर दिया है। एकतरफ कांग्रेस राहुल को प्रॉजेक्ट कर रही है वैसे समय में ममता का नाम आना सर दर्द बनने के संकेत तो है ही।

 

यशवंत सिन्हा ने कहा है कि तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण हैं। टीएमसी की सोशल मीडिया सेल की ओर से आयोजित बांगला मंथन वार्ता सत्र में यशवंत सिन्हा बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी में विपक्षी एकता की अगुवाई करने की पूरी क्षमता है।

यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर जमकर बाण चलाए। सिन्हा ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल समेत देश के विभिन्न संस्थानों को नष्ट कर दिया है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित एक टॉक शो ‘आइडिया ऑफ बंगाल’ में सिन्हा ने आरोप लगाया कि प्रमुख विधेयकों को पारित किये जाने के दौरान प्रधानमंत्री राज्यसभा को कमजोर किये जाने का प्रयास कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *