October 26, 2026

राजस्थान एग्जिट पोल: जानिए कौन होने वाला हैं कुर्सी पर काबिज़

1 min read
Spread the love

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम को 5 बजे तक हुआ, जिसके नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे.पांच  राज्यों के चुनाव खत्म होते ही विभिन्न न्यूज चैनल्स ने एग्जिट पोल जारी किए हैं, जिसमें नतीजों को लेकर सीटों का अनुमान जारी किया गया है.

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 119-141 सीटें, भाजपा को 55-72 सीटें, अन्य 4-11 सीटें मिलने की संभावना बताई है. साथ ही उसने कांग्रेस को 42 प्रतिशत वोट, भाजपा को 37 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान बताया है.
टाइम्स नाउ के एक्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस 105 सीटें, भाजपा को 85 सीटें, बसपा 2 सीटें और अन्य को 7 सीटें मिलने का अनुमान बताया है.
रिपब्लिक का एग्जिट पोल में भाजपा को 93 सीटें, कांग्रेस को 91 सीटें और अन्य को 16 सीटें मिलने के आसार बता रहे है.
जी न्यूज के एग्जिट पोल कि बात करे तो कांग्रेस को 109 सीटें, भाजपा को 70 सीटें मिलने का अनुमान है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.