July 14, 2025

ऐसा क्या हुआ जो बीजेपी के विधायक ने विराट अनुष्का को ठहराया देशद्रोही

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली : भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा पर अब एक और भाजपा नेता ने निशाना साधा है। कश्मीर में पार्टी नेता राकिफ वाणी ने हनीमून के लिए विदेश जाने पर तंज भरे शब्दों में कहा है कि विराट और अनुष्का, जिन्हें उनके प्रशंसकों प्यार से ‘विरूश्का’ कहते हैं, हनीमून के लिए फिनलैंड जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत में कई अन्य खूबसूरत जगहे थीं, जिन्हें ये कपल अपने हनीमून के लिए चुन सकता था।

क्योंकि हनीमून के लिए कश्मीर, ‘जिसे धरती का स्वर्ग कहते हैं’ सबसे खूबसूरत जगह है। इसलिए उन्हें अपना हनीमून तो यहां मनाना चाहिए था। इससे हमारा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले एक भाजपा विधायक ने इटली में शादी करने को लेकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर निशाना साधा था बीजेपी विधायक ने उन दोनों की देशभक्ति पर ही सवाल उठा दिए थे। खबरों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य ने पूछा है कि विराट और अनुष्का ने भारत में शादी क्यों नहीं की। ऐसी क्या जरूरत थी कि दोनों ने इटली जाकर ब्याह रचाया। विराट और अनुष्का पर निशाना साधते बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य का वीडियो भी मीडिया में आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed