October 24, 2026

अज़हरूद्दीन को मिलीं बड़ी जिम्मेदारी

1 min read
Spread the love

तेलंगाना: भारत के पूर्व क्रिकेटर मो.अज़हरूद्दीन को कांग्रेस ने चुनाव से ठीक पहले तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया. अज़हरूद्दीन पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज से चल रहे थे लेकिन अब उन्हें पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी दे दी है.

अज़हरूद्दीन तेलंगाना कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गए हैं. कांग्रेस ने साथ ही बीएम विनोद कुमार और जाफर जावेद को पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष के तौर नियुक्त किए जाने की घोषणा की.

कांग्रेस के इस प्रयास को पूर्व सांसद को शांत रखने वाला माना जा रहा है. काफी दिन से यह चर्चा थी कि पार्टी में अपने साथ हो रहे व्यवहार से वह नाखुश थे. लेकिन अब उन्हें सीधे बड़ी ज़िम्मेदारी दे दी गयी है.

गौरतलब है कि अज़हरूद्दीन साल २००९ के लोकसभा चुनाव मे उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे हालांकि २०१४ में वे राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से चुनाव हार गए थे, जिसके बाद पार्टी में उन्हें खासा तवज्जों मिल नहीं रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.