March 28, 2024

बस एक कि्लक पर जाने स्वप्न का शुभ तथा अशुभ फल

1 min read
Spread the love

जानिए अपने सपनों का शुभ तथा अशुभ फल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार: स्वप्न फल ज्ञान

1.~अगर स्वप्न में पर्दा लगा दिखाई दे तो समझना चाहिए कि कोई अपना प्रिय जन मिलने वाला है।

2~ अगर कोई व्यक्ति स्वप्न में देखता है कि वह दूसरे का चश्मा लगा रहा है तो समझना चाहिए कि किसी दूसरे की राय में प्रभावित होगा।

3~ अगर स्वप्न में झंडा लहराता दिखाई दे तो समझना चाहिए शत्रु पर विजय अवश्य होगी।

4~ अगर स्वप्न में कोई आपके पीछे दौड़े तो समझना चाहिए किसी से समझौता होगा।

5~ अगर वृक्ष की डालियां पर्वत सूर्य चंद्र तारे टूटते दिखाई दें तो समझना कि परिवार में किसी की मृत्यु हो सकती है।

6~ अगर स्वप्न में दिखाई दे कि हम इंतिहान परीक्षा में फेल हो गए हैं तो समझना चाहिए सफलता अवश्य मिलेगी।

7~ अगर जलता दीपक दिखाई दे तो समझो मनोकामना पूरी होगी।

8~ गले का हार या माला का टूटना साथी मित्र से बिछड़ना पड़ सकता है।

9~ स्वप्न में काले वस्त्र युक्त किसी को अपना आलिंगन करते देखना विपत्ति में पड़ना होता है।

10~ स्वप्न में कोई विदेशी भाषा बोलना या सुनना लंबी यात्रा का योग बनाता है।

11~ अपने को मृत देखना आयु वृद्धि का सूचक होता है।

12~ गंगा आदि नदियां देखना शेष जीवन सुखी होता है।

13~ ऑपरेशन देखना रोग के चिन्ह स्वप्न में ऑपरेशन देखना रोग सूचक है।

14~ स्वप्न में आत्महत्या करते देखना दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है।

15- देवी देवता को देखना सुख की प्राप्ति का सूचक है अगर स्वप्न में किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से दक्षिणा देते देखें तो मंगल कार्य का सूचक होता है।

16~ भूत प्रेत इत्यादि दिखाई दे तो सौभाग्य वृद्धि होती है।

17~ वृक्ष काटते हुए कोई व्यक्ति दिखे तो धन हानि होती है….

नोट- हम जिन्हें भयानक सपने समझ कर डर जाते हैं उन सपनों का फल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तकरीबन सब अच्छे फलों का सूचक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.