पेयजल, स्वच्छता एवं आश्रय स्थलों पर विशेष ध्यान
1 min read
चित्रकूट – श्रद्धालुओं को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी के टैंकर एवं पानी की टंकियां स्थापित की गई हैं। राजौला बस स्टैंड में पेयजल के लिए टैंकर के साथ तीन पानी की टंकियां लगाई गई हैं। सती अनुसुइया मोड़ पर दो पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं। अन्य प्रमुख स्थानों पर भी टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रमोद वन आश्रय स्थल सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। हनुमान धारा क्षेत्र में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम तैनात रहकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निगम की विशेष स्वच्छता टीम तैयार की गई है। प्रमुख प्रवेश द्वार पर सफाई अभियान चलाकर नारियल के छिलकों एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री के ढेर हटवाए जा रहे हैं। प्रमुख मंदिर मार्गों, घाटों, पार्किंग स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है।
मेला कंट्रोल रूम से होगी व्यवस्थाओं की निगरानी
श्रद्धालुओं की सहायता एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए मेला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से विभिन्न जोन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। खोया-पाया केंद्र एवं उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक ने चित्रकूट विकास प्राधिकरण के कार्यालय में बनाये गये सीसीटीवी कैमरा कन्ट्रोल रूम और प्रथम मुखार बिन्द में बनये गये मेला कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थायें देंखी।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
