November 6, 2026

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए प्रशासन की व्यापक तैयारियां

1 min read
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए प्रशासन की व्यापक तैयारियां
Spread the love


एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड के जवान संभालेंगे मोर्चा

चित्रकूट – प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन नगरी चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपावली अमावस्या मेला का शुभारंभ शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर हो गया। भगवान श्री कामतानाथ के दर्शन एवं पवित्र मंदाकिनी नदी में स्नान के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के चित्रकूट पहुंचने का क्रम प्रारंभ हो गया है। मेले को लेकर संपूर्ण चित्रकूट नगरी को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा, रोशनी एवं विभिन्न व्यवस्थाओं से सजाया गया है। प्रमुख प्रवेश द्वारों, चौक-चौराहों एवं मंदिर मार्गों पर की गई आकर्षक सजावट से चित्रकूट का वातावरण भक्तिमय एवं मनमोहक नजर आ रहा है। जिला प्रशासन सतना द्वारा मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य, यातायात एवं सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मेला क्षेत्र में तैनात रहकर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन एवं अनुभाग स्तर के अधिकारियों की सक्रियता से मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.