November 4, 2026

दीपावली मेले के लिए चित्रकूट में तैयारियां जारी

1 min read
दीपावली मेले के लिए चित्रकूट में तैयारियां जारी
Spread the love

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीपा पुल तैयार

चित्रकूट – 6 से 10 नवंबर तक आयोजित होने वाले दीपावली अमावस्या मेले को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं को हनुमान धारा तक सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए पीपा पुल तैयार कर लिया गया है। वहीं रजौला बाईपास में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। राघव प्रयाग घाट पर स्ट्रीट लाइट चालू कर दी गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को रात्रि के समय भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। मेले के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग की टीएसजी टीम द्वारा प्रमोद वन पावर हाउस में पावर ट्रांसफॉर्मर का मेंटेनेंस किया जा रहा है। इसी प्रकार सती अनुसुइया जी क्षेत्र में भी ट्रांसफॉर्मर के रखरखाव का कार्य किया जा रहा है। चित्रकूट को दीपावली मेले के लिए आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। विभिन्न स्थलों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ ही श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा मेले को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.