November 4, 2026

निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत की छत से गिरी शटरिंग, मजदूर घायल

1 min read
निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत की छत से गिरी शटरिंग, मजदूर घायल
Spread the love

चित्रकूट – थाना चित्रकूट क्षेत्र अंतर्गत जानकीकुंड मॉल के बगल में स्थित निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत में हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान छत से अचानक शटरिंग नीचे काम कर रहे मजदूर के ऊपर गिर गई, जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, घायल मजदूर की पहचान राजेश उम्र 35 वर्ष, निवासी अतर्रा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल उसे जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार मजदूर के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। उपचार के बाद उसकी स्थिति सुरक्षित बताई गई है।
निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.