कोठी थाने में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश
1 min read
बड़ी स्क्रीन पर दिखी राष्ट्रीय एकता दिवस परेड, पुलिसकर्मियों के साथ छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भी देखा सीधा प्रसारण
सतना – जिले के कोठी थाना परिसर में 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन और प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। इस दौरान कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। साथ ही उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेने का संदेश दिया गया। कोठी थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए पुलिस और आम नागरिकों के बीच सहभागिता के साथ राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
