भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज है जन्मदिन
1 min read
नई दिल्ली : आज भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 86 वां जन्मदिन है। डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था। डॉ मनमोहन सिंह वर्ष 1991 में प्रधानमतंत्री पी.वी नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल के वित्त मंत्री रहे थे। डॉ. मनमोहन सिंह 2004-2014 तक भारत के 13 वें प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अलग-अलग कार्यालयों का पदभार भी संभाला। 2005-2006 से वे भारत के विदेश मंत्री बने, 2011 में उन्हें रेल मंत्रालय भी सौंपा गया, 2012 में वे भारत के विदेश मंत्री के रूप में कार्यरत्त हुए थे। डॉ मनमोहन सिंह के पहले कार्यकाल के दौरान ही भारत ने अमेरिका से न्यूक्लियर सौदा किया था, जिसकी वजह से संप्रग सरकार खतरे में भी आ गई थी। लेकिन डॉ मनमोहन सिंह और कांग्रेस ने भारत के लिए हितकर बताकर करार किया था।
प्रधानमंत्री और राहुल गांधी ने दी शुभकामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामना दी। उन्होंने उनके लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कांग्रेस के रष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामना दी। उन्होकंने ट्वीट कर लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जन्मदिन हमें यह मौका प्रदान करता है कि हम उनके राष्ट्र के प्रति निःस्वार्थ सेवा और समपर्ण की सराहना कर उन्हें याद करें। राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के अच्छे स्वास्थ्य और हमेशा खुश रहने की कामना की।
अनुपम खेर ने जताई एक कप पीने की इच्छा
इस मौके पर अभिनेता अनुपम खेर ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए लिखा कि काश आपके साथ एक कप कॉफी पीने का मौका मिले, और हमारी फिल्म देखने के बाद कभी केक खाने का भी मौका मिले। उन्होंने ये भी वादा किया कि आपको मेरा निरूपण पसंद आयेगा।
खेर ने जारी किया अपना लुक
आपको बता दें कि अनुपम खेर डॉ. मनमोहन सिंह पर बनने वाली फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। आज उन्होंने फिल्म में अपने लुक से संबंधित वीडियो जारी किया। जिसमें अनुपम खेर हुबहु डॉ. मनमोहन सिंह का नजर आ रहे हैं।
https://twitter.com/AnupamPKher/status/1044812406180974593