October 3, 2026

चित्रकूट के वार्ड 9 और 10 में पेयजल संकट

1 min read
चित्रकूट के वार्ड 9 और 10 में पेयजल संकट
Spread the love

नई पाइपलाइन डलने के बावजूद नियमित नहीं हो रही पानी की सप्लाई, रहवासी परेशान

चित्रकूट – नगर परिषद चित्रकूट क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 में इन दिनों पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है। रहवासियों के अनुसार कई दिनों से घरों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं पहुंच रही है, जिसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि वार्डों में पेयजल समस्या को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों को पहले भी अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद नियमित और पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। खास बात यह है कि इन क्षेत्रों में नई पाइपलाइन भी डाली गई है, लेकिन इसके बाद भी रहवासियों को पानी की समस्या से राहत नहीं मिल सकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नई पाइपलाइन बिछाने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि पेयजल व्यवस्था बेहतर होगी, लेकिन वर्तमान स्थिति में समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी की व्यवस्था करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रहवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि वार्ड 9 एवं 10 में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जांच कराकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और नियमित रूप से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए। अब देखना यह है कि नगर परिषद इस समस्या के समाधान के लिए कब तक ठोस कदम उठाती है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.