आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
1 min read
आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सतना – आगामी त्योहारों के मद्देनजर सिटी कोतवाली के सभा कक्ष में आज शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पंडाल आयोजकों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। बैठक में दुर्गा पंडाल आयोजकों के साथ प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने चर्चा की। बैठक में एसडीएम, सीएसपी, सिटी कोतवाली टीआई और कोलगवां थाना प्रभारी मौजूद रहे।
अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
