सतना जिले में अब तक 1327.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
1 min read
सतना जिले में अब तक 1327.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
सतना – जिले में इस वर्ष 1 जून से 24 सितम्बर तक 1327.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 1427.7 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 1339.8 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 1674.8 मि.मी, बिरसिंहपुर में 1473.2 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 1462.9 मि.मी., नागौद में 1388.7 मि.मी., जसो (नागौद) में 910 मि.मी. एवं उचेहरा में 940 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। विगत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 1024 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
