27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
1 min read
सतना – प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर ग्राहकों की सुविधा और आवश्यक बैंकिंग सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए 27 सितंबर 2026 रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से कार्य करेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 28 से 30 सितंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को सप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंकिंग सेवाओं पर लगातार कई दिनों तक प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 27 सितंबर को बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं तथा करेंसी चेस्ट को पूर्ण रूप से संचालित रखने की अनुमति प्रदान की है। इससे आम नागरिकों को आवश्यक बैंकिंग कार्य कराने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। सरकार ने कहा है कि बैंक ग्राहकों की सुविधा और आवश्यक बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सरकार एवं बैंक प्रबंधन की ओर से बैंक यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित करने की अपील भी की गई है। साथ ही आवश्यक बैंकिंग सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
