September 21, 2026

नयागांव के वार्ड 5 और 6 में पेयजल संकट, नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

1 min read
नयागांव के वार्ड 5 और 6 में पेयजल संकट, नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन
Spread the love

समस्या का समाधान नहीं होने पर नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठने की दी चेतावनी

चित्रकूट – मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद नयागांव नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 और 6 में पेयजल संकट बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ के बाद से ही उन्हें पेयजल नहीं मिल पा रहा है। समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को वार्डवासियों ने मुख्य नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने बताया कि पूर्व में आचार्य आश्रम की बगिया में बोरवेल कराया गया था, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं निकलने के कारण उससे भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया और बोरवेल मशीन को वापस कर दिया गया आखिर किसके कहने पर?
ज्ञापन सौंपने पहुंचे वार्डवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

इस संबंध में मुख्य नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी ने बताया कि दो दिनों के भीतर स्थल का निरीक्षण और जांच कराई जाएगी। इसके बाद नया बोरवेल कराया जाएगा, जिससे वार्डों में पेयजल संकट दूर करने का प्रयास किया जा सके।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *